नरकटियागंज: पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में नरकटियागंज में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया
पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज के नागेन्द्र तिवारी चौक पर भाजपा के जिला चुनाव प्रकल्प समिती के अध्यक्ष आकाश श्रीमुख ने जम्मू काश्मीर के पहलगाम में पर्यटको को हत्या के विरोध मे बुधवार सुबह करीब 11 बजे पाकिस्तान का पुतला दहन किया।लोगो ने मृतक के प्रति संवेदना प्रगट किया और आतंकवाद को खत्म करने की मांग की। इस आतंकवादी हमला से पूरा देश में आक्रोश है।