नरकटियागंज: विशुनपुरवा-बरगजवा गांव के पास कब्रिस्तान के पास बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मारी, दो जख्मी
शिकारपुर थाना के विशुनपुरवा-बरगजवा गांव के समीप स्थित कब्रिस्तान के पास बाइक व स्कूटी की टक्कर में दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए।दोनों के पैर टूट गए हैं।घटना के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया।जख्मी युवकों में विशुनपुरवा गांव निवासी अमन कुमार शर्मा(20) व जाफरान अंसारी (20)शामिल हैं।आनन फानन में स्थानीय लोगो द्वारा दोनो को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।