बागपत: सीएमओ कार्यालय बागपत में सांप निकलने से मची भगदड़, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Baghpat, Bagpat | May 18, 2026 सोमवार की सुबह करीब साढे दस बजे सीएमओ कार्यालय बागपत में सांप निकलने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सांप को देखकर कार्यालय में मौजूद कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कार्यालय में कुछ देर के लिए कामकाज भी प्रभावित रहा। एक कर्मचारी ने हिम्मत दिखाते हुए लाठी की मदद से सांप को कार्यालय से बाहर निकाला।