पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में साप्ताहिक बैठक का आयोजन, पारिवारिक मामलों की हुई सुनवाई
Purnea East, Purnia | May 16, 2026
पूर्णिया पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया. जहाँ कुल 12 पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई. सुनवाई के बाद आपसी समझौता के आधार पर 6 मामलों का सफल निपटारा कर दिया गया.परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना गया और पारिवारिक विवादों को सौहार्दपूर्ण माहौल और आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया गया