इचाक: शहीद तापस सोरेन का 18वा शहादत दिवस मनाया गया
शहीद तापस सोरेन का 18वा शहादत दिवस मनाया गया प्रखंड के चरही पंचायत अंतर्गत बिराखाप गांव में शहीद तापस सोरेन का 18वा शहादत दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम शहीद तापस सोरेन का पैतृक आवास बिराखाप उनके कब्र में उनकी पत्नी दशमी टुडु ,बेटा समीर सोरेन, बेटी सुमंती सोरेन सहित ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित की गई।