दतिया नगर: 70 साल से सड़क का इंतजार : सभी बड़ी पार्टियों के विधायक बने, पर सड़क नहीं बनी, ग्रामीणों ने जनसुनवाई में लगाई गुहार।
न्यू कलेक्ट्रेट में मंगलवार को 11 बजे कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में सेवढ़ा तहसील के ग्राम बेरछा क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले करीब 70 वर्षों से सड़क निर्माण नहीं हुआ है, जबकि इस दौरान सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के विधायक क्षेत्र का