ललितपुर: लापरवाही के चलते सिलगन अंडर ब्रिज के नीचे वाहनों का लंबा जाम लगा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ग्राम सिलगन स्थित अंडर ब्रिज के नीचे रविवार रात्रि के समय जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते वाहनों का लंबा जाम लग गया। जिसके चलते कई घंटे तक वहां फंसे रहे। बरहाल आम लोगों ने मदद करते हुए किसी तरह वाहनों को पीछे हटा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। जिसका वीडियो सोमवार दोपहर करीबन 3:00 बजे से वायरल हो रहा है।