औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के गोरी रामप्रसाद गांव निवासी किसान की आत्महत्या मामले में उत्पीड़न के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा
दिबियापुर- घर में घुसकर पीटने और धमकी से क्षुब्ध होकर किसान अवधेश ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। शनिवार को कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन ने किसान का अंतिम संस्कार कर दिया।