गुण्डरदेही: रनचिरई पुलिस और आबकारी विभाग की निष्क्रियता से ग्राम तिलोदा में खुलेआम हो रही शराब बिक्री, कार्यवाही न होने से हौसले बुलंद
रनचिरई थाना छेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तिलोदा इन दिनों अवैध दारु जुआ सट्टा का गड़ बनते जा रहा है। जिस पर कार्य वाही नहीं होने से इन अवैध काम करने वालो का हौसला बुलंद होते जा रहा है। वही अवैध शराब बिक्री को लेकर भी आबकारी विभाग भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रहा है जिससे ये लोग बेख़ौफ़ होकर खुलेआम अवैध कामो को अंजाम दे रहे है। ग्रामीणों ने बताया की यहाँ तो ये आम बात हो गई है शाम होते ही यहा शराबियो का जमावड़ा लग जाता है। और कई बार तो शराब के नशे में।वाद विवाद और तनाव की स्थिति भी बन जाती है।