डुमरी: गुजरात से लौटते समय डुमरी का युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
Dumri, Gumla | Jun 2, 2026 डुमरी थाना क्षेत्र निवासी धीरज बैग पिता स्वर्गीय बिनु बैग गुजरात से घर लौटने के दौरान लापता हो गया है। घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है और परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार धीरज कुछ दिन पूर्व काम करने के उद्देश्य से गुजरात के मुंद्रा गया था। वहां पहुंचने के बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी