शामली: शामली के डीएम आलोक यादव ने पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Shamli, Shamli | May 25, 2026 शामली कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न बैंकों के लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा करते हुए डीएम ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कर लाभार्थियों को समय से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पथ विक्रेताओं को अनावश्यक परेशान न करें।