बिशुनपुरा: महिला को सांप ने डसा, उपचार के बाद हालत में सुधार
बुल्का गांव निवासी फैयाज अंसारी की पत्नी 24 वर्षीय तलाबुन निशां को सांप ने डस लिया। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह तलाबुन निशां घर से निकलकर खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों के पास छिपे एक सांप ने उनके बाएं पैर में डस