सिवनी: सिवनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार निरंजन बिसेन की मौत
Seoni, Seoni | Oct 22, 2026 सिवनी जिले के ऊगली थाना अंतर्गत चांगुटोला रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार निरंजन बिसेन की मौत हो गई। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। गुरुवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।