बैतूल नगर: कत्तलढाना में बीच-बचाव करने पहुंचे मामा पर भांजे का खूनी हमला, लाठी से लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती
गंज थाना क्षेत्र के कत्तलढाना में शनिवार देर रात 1 बजे रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। रात करीब एक बजे घर के भीतर भांजे और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। परिवार में बढ़ते झगड़े को शांत कराने के लिए 45 वर्षीय श्यामु पिता गंजनसिंह सरेयाम बीच-बचाव करने पहुंचे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि विवाद थमने के बजाय हिंसा का रूप ले लेगा।