गुण्डरदेही: ग्राम खुरसुनी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, विधायक कुंवर सिंह निषाद ने उठाए प्रमुख मुद्दे
ग्राम खुरसुनी में जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए। शिविर में क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए गए।इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़कों और राजस्व से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने पर जोर दिया गया। विधायक श्री निषाद ने प्रशासन को क्षेत्र में संचालित अवैध शराब, सट्टा और जुआ गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया तथा इन पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता बताई