सहसपुर लोहारा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कवर्धा विधानसभा में निर्माण कार्यो के लिए 1,17,12000 रु की प्रशासकीय स्वीकृति
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर जनमेजय महोबे द्वारा कवर्धा विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों के 18 विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए विधायक, प्रभारी मंत्री मद से 01 करोड़ 17 लाख 12 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायत और जनपद कार्यालयों को एजेंसियां बनाया गया हैं।