कटनी नगर: परिवहन विभाग ने बिना परमिट चल रही 2 बसों समेत 9 वाहनों को किया ज़ब्त, कुठला थाने में खड़े कराए वाहन
अवैध और नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल के नेतृत्व में कटनी-उमरिया मार्ग और कैमोर रोड पर सघन वाहन जांच अभियान चला कर 9 वाहन जप्त किए गए है। जिसमे 7 ट्रक और 2 बस शामिल है। इस संबंध में आरटीओ अधिकारी संतोष पॉल ने आज शुक्रवार सुबह 9 बजे जानकारी दी। लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।