मंदसौर: कालाखेत क्षेत्र निवासी व्यापारी से एक व्यक्ति ने अमानत में खयानत कर चुराये 24 फार्च्यून के डब्बे
मंदसौर कोतवाली थाना क्षेत्र के काला खेत क्षेत्र के व्यापारी जगदीश पिता जय गोपाल बाधवा उम्र 53 साल के साथ सुमित पिता जगदीश लोहार निवासी प्रतापगढ़ ने अमानत में खयानत कर 24 पर फार्च्यून के डिब्बे चोरी किए है,कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक कमलेश भदोरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 407 भादवि के तहत कार्रवाई की है चोरी गए फार्च्यून की कीमत 43200 बताई गई है,