मंदसौर: मंदसौर जिले का मौसम अपडेट: महीने के पहले दिन तेज गर्मी का असर, इस सप्ताह पारे में बना रहेगा उतार-चढ़ाव
मई महीने के पहले दिन तेज गर्मी का असर रहा मौसम जानकारी के अनुसार माह में 5 से 8 दिन हीट वेव चलने की संभावना है, जिले में अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 33 डिग्री के आसपास बना हुआ है, मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि मई के पहले सप्ताह में मौसम का मिला जुला असर रहेगा,