लोहरदगा: लोहरदगा का 42वां स्थापना दिवस समाहरणालय मैदान में मनाया गया, विकास योजनाओं की झलक और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया
लोहरदगा जिले ने शनिवार को अपना 42वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। समाहरणालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्णा, पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा,सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।