लोहरदगा: कुंबा टोली बस्ती में कुएं से पुलिस ने तीन दिन से लापता युवती के शव को किया बरामद, रिम्स भेजा
मृतिका की पहचान भंडरा कुंबा टोली निवासी सलीम अंसारी की पुत्री निखत प्रवीण (22 वर्ष) के रुप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी समीर तिर्की ने घटना स्थल पहुंच जांच-पड़ताल तेज कर दी है.पोस्टमार्टम सदर अस्पताल लोहरदगा में संभव नहीं था इसलिए शुक्रवार शाम 5:00 बजे रिम्स रेफर कर दिया गया.