बिल्सी: इस्लामनगर के एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
Bilsi, Budaun | Apr 28, 2026 इस्लामनगर के एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इस्लामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।