दरियापुर: डेरनी में ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
डेरनी में डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत से ससुराल आए युवक ने एक लैब के आगे लगी टीन के सेड में पाइप में फंदा लगा गले में फंसा झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी गुरुवार को सुबह 5बजे मिलते ही डेरनी पुलिस शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्मार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।