बनमनखी: एटीएम में मदद के बहाने कार्ड बदलकर 45 हजार की ठगी की गई
नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में मदद के बहाने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 45 हजार रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में बनमनखी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार महाराजगंज-2 पंचायत के नयागनगर गंगैली वार्ड संख्या-04 निवासी प्रिंस कुमार ने बताया