सिमडेगा: हनुमान जन्मोत्सव पर तामड़ा बजरंगबली मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन
हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत ताम्र स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में गुरुवार की शाम 7:30 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को अपने धर्म संस्कृति के प्रति सजग रहने की बात के इस दौरान महाप्रसाद का वितरण किया गया।