मुरादाबाद: केंद्र सरकार बंगला देश के हिंदुओं की सुरक्षा की गारंटी ले, सपा के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने दिया बयान
बंगला देश मे सरकार के तख्ता पलट के बाद से अल्पसंख्यक हिन्दुओ और मंदिरों पर शुरू हुए हमलों को लेकर सपा के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने का है कि ये बहुत गलत हो रहा है, हम इसकी घोर निंदा करते है ,इस तरह से देश नही चला करते है, जो अल्पसंख्यको के मंदिरों को तोड़ दे, या उनके ऊपर जुल्म करे, उसके लिए हम केंद्र की मोदी सरकार से मांग करते है, कि वो इसमें हस्तक्षेप करें।