महोबा: महोबा के कुम्हड़ोरा गांव के पास ब्रेकर पर उछलकर बाइक से गिरी महिला, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | May 7, 2026 महोबा के भटीपुरा मुहाल निवासी 45 वर्षीय सुनीता पत्नी फूल सिंह यादव गुरुवार समय तकरीबन 6 बजे बाइक में सवार होकर अपने भतीजे कि शादी में शामिल होने सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पठा गांव जा रही थी। तभी कुम्हड़ोरा गांव के पास बाइक सवार महिला ब्रेकर पर उछलकर गिर गई और उसकी मौत हो गई। महिला कि मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं शादी खुशियां मातम में बदल गई।