जौनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में ओडिशा में किसान पदयात्रा रोकने पर जौनपुर के किसानों ने किया विरोध, कार्रवाई की मांग
जौनपुर के किसान नेताओं ने ओडिशा में किसान पदयात्रा को बलपूर्वक रोके जाने और नेताओं की गिरफ्तारी के मामले में नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुनील भारती को मांग पत्र सौंपा गया।