हौज खास: RK पुरम थाना पुलिस ने मेवाती गैंग के 2 वाहन चोरों को अफ़्रीका एवेन्यू रोड से किया गिरफ्तार, 7 दुपहिया वाहन किए बरामद
आरके पुरम थाना पुलिस ने मेवाती गैंग के 2 वाहनचोरों को अफ़्रीका एवेन्यू रोड़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों के नाम साकुल उर्फ़ कुगला और कुयाम उर्फ़ कयूम है। ये दोनों राजस्थान के भरतपुर ज़िले के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 7 दुपहिया वाहन और एक कार को बरामद किया है। इनके ऊपर पहले से ही वाहनचोरी के 25 मामले दर्ज़ है है।