हौज खास: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली बीजेपी की कार्यकारिणी बैठक का किया गया आयोजन
राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है. इस बैठक में 2025 विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी. इस बैठक के बारे में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जानकारी दी है. यह बैठक दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई है.