पर्यावरण को बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में आज दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत असोला फतेहपुर बेरी, भाटी माइंस में पौधरोपण किया गया।