कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने गांव जंधेड़ी निवासी एक आरोपी को कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार
कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक यशपाल सिंह सोम टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय कुमार बताया, जो कोतवाली क्षेत्र के गांव जंधेड़ी का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।