बेरमो: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ का जारंगडीह में बड़ा फैसला: वकील अंसारी बने क्षेत्रीय अध्यक्ष
Bermo, Bokaro | Apr 6, 2026 बेरमो अंतर्गत जारंगडीह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (RCMS) की एक अहम बैठक आज सोमवार को जारंगडीह स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में संपन्न हुई। समय लगभग साढ़े 3 बजे इस बैठक में सर्वसम्मति से मोहम्मद वकील अंसारी को कथारा क्षेत्र का नया क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष जोगेंद्र सोनार और संचालन उपाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा ने किया।