बुंदेलखंड एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान महिला यात्री का ट्राली बैग चोरी होने के मामले में जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महाराष्ट्र के धुलिया जिले की रहने वाली सीमा जयप्रकाश गिरी ग्वालियर से बनारस जा रही थीं। तभी ट्राली बैग गायब हो गया। बैग में कपड़े, सोने के झुमके, मंगलसूत्र, पायल और करीब तीन हजार रुपये नकद थे।