सागर नगर: एलिवेटेड कॉरिडोर पर शराबखोरी कर रहे 3 युवकों को सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस ने दबोचा
शहर के एलिवेटेड कॉरिडोर पर शराबखोरी और हुड़दंग की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम 4 बजे को प्रभावी कार्रवाई की। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल स्वयं सिविल ड्रेस में अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर शराबखोरी में लिप्त 3 युवकों को पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई के लिए थाने ले गए।