चाचौड़ा: जिले में सरकारी राशन लेने वाले उपभोक्ताओं को जरूरी सूचना, 30 जून तक कराए ई केवाईसी नहीं तो गेहूं चावल मिलना होगा बंद
Chachaura, Guna | Jun 10, 2026 गुना जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 2,22,335 लाख हितग्राहियों की ई केवाईसी कराई जानी है। 10 जून को दी गई जानकारी में जिले के नगरीय और ग्रामीण के साथ ब्लॉक क्षेत्र के शासकीय राशन दुकानों से राशन लेने वाले छुटे हुए हितग्राही 30 जून 2026 तक अपने नजदीकी राशन दुकान पर अनिवार्य रूप से ई केवाईसी करा ले। अन्यथा उनका गेहूं चावल और राशन मिलना बंद हो सकता है।