सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज, डेढ़ साल में 26 एनडीपीएस कांड दर्ज, 68 गिरफ्तार:एसपी
सिमडेगा जिला पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2025 से जून 2026 तक बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 एनडीपीएस कांड दर्ज किए हैं। इस दौरान गांजा, ब्राउन शुगर, अफीम और नशीली दवाओं की बरामदगी के साथ अंतर्राज्य तस्करों की गिरफ्तारी भी की गई।पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने सोमवार को 3 बजे जानकारी दी है।