होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में निज निवास स्थित कार्यालय पर
राज्य सभा सांसद से भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने की मुलाकात
नर्मदापुरम स्थित निज निवास कार्यालय पर शनिवार को राज्यसभा सांसद माया नारोलिया से भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोकुल पटैल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया। मुलाकात के दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।