सासनी: काम कर घर जा रहे साइकिल सवार को नेशनल हाईवे पर कार ने मारी टक्कर, राहगीरों ने घायल को कराया अस्पताल में भर्ती
Sasni, Hathras | Apr 8, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव रुहेरी स्थित ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल के पास काम कर घर जा रहे एक साइकिल सवार शख्स सुम्मेर सिंह को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए साइकिल सवार को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा घायल सख्स का उपचार किया गया।