गढ़वा: दूषित पानी और बदहाल व्यवस्था पर फूटा छात्र मोर्चा का गुस्सा, डीसी से कार्रवाई की मांग
Garhwa, Garhwa | Jun 29, 2026 गढ़वा जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की बदहाल व्यवस्था को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि छात्राओं को न पौष्टिक भोजन मिल रहा है, न जरूरी दैनिक उपयोग की सामग्री, जबकि दूषित पेयजल के कारण छात्राएं बीमार हो रही हैं। छात्र मोर्चा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियो