खंडवा: नर्मदा में डूबने लगे मां, बेटी और बेटा! ओंकारेश्वर के केवलराम घाट पर मची चीख-पुकार, नाविकों ने बचाईं तीनों की जान
ओंकारेश्वर के केवलराम घाट पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। नर्मदा नदी में स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्य गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह घटना शाम करीब 6:30 बजे हुई।