इस्लामनगर अलीगंज: वर्चुअल रोजगार मेला में 185 युवाओं का निबंधन, 11 को मिला ऑफर लेटर, जमुई के सभी प्रखंडों के अभ्यर्थी हुए शामिल
जीविका द्वारा सोमवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत एफटीआईसी, जमुई में वर्चुअल रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। मेले की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने की। जीविका द्वारा 6 बजे बताया की इस रोजगार मेले 185 युवाओं ने ऑनलाइन निबंधन कराया, जबकि 96 अभ्यर्थियों ने मौके पर आवेदन दिया।