लाडपुरा: कोटा में PWD से ₹15 लाख गायब, क्वालिटी कंट्रोल के लिए बने 59 चालान फर्जी मिले, अधिकारी बोले- ठेकेदार से रिकवरी की जाएगी
Ladpura, Kota | May 31, 2026 कोटा के सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के क्वालिटी कंट्रोल (गुण नियंत्रण खंड जोन कोटा) ई-ग्रास पोर्टल पर गड़बड़ी सामने आई है। खंड के जूनियर अकाउंटेंट की जांच में पोर्टल पर क्वालिटी कंट्रोल के लिए ऑनलाइन जमा करवाए गए 59 चालान (रसीद) फर्जी पाए गए हैं। जो कभी ऑनलाइन रिकॉर्ड में चढ़ाए ही नहीं गए। इनके पैसे भी सरकारी खाते में नहीं गए। रविवार सुबह 11 बजे मिली जानका