माण्डलगढ़: जोजवा गांव में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी, ग्रामीणों में नाराजगी
बीगोद थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और नाराजगी का माहौल है। जोजवा गांव में सांवरमल कुमावत, रामनिवास सुथार, हीरालाल कुमावत और गोपाल कुमावत के खेतों से बिजली के केबल तार चोरी हो गए। ग्राम पंचायत प्रशासक चांदमल कुमावत ने आज गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि गांव में लगातार दूसरे दिन चोरी की वारदात हुई है।