सदर: स्वरूपरानी अस्पताल में डॉक्टर और वकील भिड़े, घायल महिला अधिवक्ता के इलाज को लेकर हुआ हंगामा, वकीलों ने किया चक्काजाम
Sadar, Allahabad | May 20, 2026
स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में बुधवार सुबह डॉक्टरों और वकीलों के बीच जमकर हंगामा हो गया। एक घायल महिला अधिवक्ता को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान इलाज को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई।घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने आज एकलव्य चौराहे के पास चक्का जाम कर दिया। सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रहे ।