शामली: शामली में जिला कार्यालय पर भाजपाईयों ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, प्रदेश उपाध्यक्ष भी हुए शामिल
Shamli, Shamli | Apr 6, 2026 सोमवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी मोहित बेनीवाल मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी ध्वज फहराते हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबंधित किया। मोहित बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।