बरेली: बरेली में 5 लाख उधार देने पर युवक बना बंधक, पिता-पुत्रों ने की मारपीट और जान से मारने की धमकी
बरेली के थाना कैंट क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 5 लाख रुपये उधार देने वाले युवक ने अपने ही गांव के लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वार्ड नंबर 8 ठिरिया निजावत खां निवासी अब्दुल वाहिद ने एसएसपी बरेली को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के महमूद, उसके बेटे फरमान और उमेर ने मजबूरी बताकर उससे 5 लाख