पट्टी: गड़ौरी खुर्द गांव में बेखौफ दबंगों ने घर में घुसकर युवक को पीटा, दांत टूटा, आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं
पट्टी कोतवाली क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाबा बेलखरनाथ धाम विकासखंड के गड़ौरी खुर्द गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर दबंगों ने युवक पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दांत टूट गए, जबकि आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित युवक ने गुरुवार की शाम करीब पांच बजे पट्टी कोतवाली पह