आगर: गांधी चबूतरा अनुमति में अड़चन, वाल्मीकि समाज के उपवास को पार्षद का समर्थन
आगर के वार्ड क्रमांक 9 में गांधी चबूतरा निर्माण की अनुमति नहीं मिलने से नाराज़ वाल्मीकि समाज के पदाधिकारी शुक्रवार को गांधी उपवन में एक दिवसीय उपवास पर बैठ गए। समाजजनों का कहना है कि वर्षों से अनुमति लंबित होने के कारण उनकी धार्मिक और सामाजिक परंपराएं प्रभावित हो रही हैं।