बदलापुर: बदलापुर विधायक और SDM ने दैवीय आपदा में मृत युवती के परिजनों को शासन द्वारा ₹4 लाख की आर्थिक सहायता का प्रमाणपत्र दिया
बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत आने वाले सिंघावल गांव की करीब 22 वर्षीय रिंकी निषाद की बीते दिनों तेज आंधी और बारिश के दौरान आम का पेड़ गिरने से हुई दर्दनाक मौत के बाद बुधवार को तहसील सभागार में उनके परिजनों को दैवीय आपदा राहत के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का स्वीकृति प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र